169 बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल दुर्गापुर द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन


दुर्गापुर(अमन राय) : स्वच्छ भारत मिषन के उपलक्ष्य में दिनांक 01/12/2023 से 15/12/2023 तथा स्वच्छता पखवाडा 2023 का आयोजन किया जा रहा है। श्री संजय शर्मा, कमाण्डेंट 169 बटालियन, के.रि.पु. बल, दुर्गापुर के निर्देशानुसार श्री अनीस कुमार सिन्हा,सहायक कमाण्डेंट 169 की अगुवाई तथा वाहिनी के निरीक्षक/मंत्रालय संजय चौधुरी, उप निरीक्षक प्रमोद सिंह व अन्य जवानों की सहभागिता से दिनांक 01/12/2023 को ‘‘स्वच्छता पखवाड़ा 2023‘‘ के तहत कुल 56 कार्मिकों ने एस0डी0अस्पताल, दुर्गापुर परिसर तथा आस-पास के स्थानों को साफ-सफाई किया गया। एस0डी0 अस्पताल दुर्गापुर में पदस्थ सफाई कार्मिक, भर्ती मरीज व मरीज के देखभाल हेतु अटेंडर को अस्पताल परिसर के साफ-सफाई रखने हेतु जागरूक किया गया एवं इसके साथ स्थानीय लोगों को भी स्वच्छता पखवाड़ा 2023 के लिए स्वच्छता एवं साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया गया।

Click Here to Visit
What's Your Reaction?