रूपनारायणपुर फाड़ी पुलिस की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन 

रूपनारायणपुर फाड़ी पुलिस की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन 

सालानपुर(अमन राय): आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर इस भीषण गर्मी को देखते हुए  जहां एक ओर  जगह-जगह प्याऊ शिविर लगाया गया है.  इसके अलावा रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है | इसी क्रम मे आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के सालानपुर थाना के रूपनारायणपुर फाड़ी पुलिस की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन फाड़ी परिसर मे किया गया था | इस मौके पर दर्जनों लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया | कार्यक्रम में आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी वेस्ट अभिषेक मोदी,सालानपुर थाना के इंस्पेक्टर अमित हाटी, रूपनारायणपुर फाड़ी प्रभारी मोनोजीत धारा सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित थे | इस मौके पर रक्तदाताओं को पुलिस द्वारा प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो दिया गया |


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0