ADPC मे कई कार्यक्रमों के माध्यम से विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया

ADPC मे कई कार्यक्रमों के माध्यम से विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया

जमुड़िया : विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के विभिन्न थानो मे पुलिस द्वारा पौधा रोपण किया गया. इसी क्रम में कमिश्नरेट के जामुड़िया थाने में इस पावन दिन पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए.सर्वप्रथम थाना परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर पौधा रोपण किया गया. इस मौके पर डीसी सेन्ट्रल धुरबो दास, एसीपी सेन्ट्रल विमान कुमार मिर्धा, सीआई सुशांतो चटर्जी, जामुड़िया थाना प्रभारी सोमेन्द्र नाथ ठाकुर, श्रीपुर फाड़ी इंचार्ज मेहराज अंसारी, चुरूलिया फाड़ी इंचार्ज शुसोभन बैनर्जी, केंदा फाड़ी इंचार्ज लक्खीनरायन दे, ट्रफिक ओसी सुबीर सेन के अलावे जामुड़िया थाना पुलिस के अधिकारी गण उपस्थित थे. सभी ने अपने हाथों से पौधारोपण किया.इस मौके पर डीसीपी धुरबो दास ने पौधारोपण के महत्व के विषय में महत्वपूर्ण विचार रखें .

वहीं दूसरी ओर इस मौके पर फिरे पावाजाय कर्मसुची के तहत जामुड़िया थाना की ओर से थाना के सभागार में खोए हुए 109 मोबाइल फोन को बरामद कर उनके मालिकों को सौंपा गया इन्हें प्राप्त करने वाले सभी लोगों में एक खुशी का माहौल बना हुआ था. वही साइबर सेल के माध्यम से तेरह लाख चौरासी हजार तीन सौ सन्तानबे रुपए के 1384397 ठगी किये गये उन रुपयों को जामुड़िया साईबर सेल ने उन्हें बरामद कर उनके मालिक को चेक प्रदान किया. यह चेक उन्हें मिलने पर अपनी खुशियां जाहिर करते हुए सभी लाभुकों ने जामुड़िया थाने की पुलिस को धन्यवाद दिया.


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0