बेलियातोड़ थाना पुलिस की सक्रियता
बांकुड़ा (अमन राय ): बेलियातोड़ थाना अंतर्गत जगन्नाथपुर हाई स्कूल से डेस्कटॉप मॉनिटर चोरी होने की घटना सामने आते ही पूरे स्कूल परिसर में खलबली मच गई. स्कूल के प्रिंसिपल ने इस घटना की थाने में शिकायत दर्ज कराई. बेलियातोड़ थाने की पुलिस ने शिकायत के आधार पर ख़ोजबीन आरंभ की एवं पुलिस ने महज कुछ ही घंटे के अंदर इस चोरी कांड का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया. उसके पास से चोरी हुए डेस्कटॉप मॉनिटर भी बरामद कर ली गई है. आरोपी ने पुलिस के समक्ष अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है. पुलिस इसे गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.
Click Here to Visit
What's Your Reaction?