बांकुड़ा के ओन्दा थाने की पुलिस ने रहस्यमय मौत का मामला सुलझाया

बांकुड़ा के ओन्दा थाने की पुलिस ने रहस्यमय मौत का मामला सुलझाया

बांकुड़ा (अमन राय ): बांकुड़ा जिले के ओन्दा थाने की पुलिस ने रहस्यमय मौत का किया खुलासा.मामला है उक्त थाने में पुलिस को यह सूचना मिलती है कि मिश्रापाड़ा के एक तालाब में तरुण मिश्रा नामक व्यक्ति की तैरती हुई लाश देखी गई है. पुलिस को इसकी सूचना मिलने के साथ ही पुलिस की एक टीम वहां पहुंचती है.पुलिस की टीम द्वारा उस शव को बरामद किया जाता है.शव को बरामद कर पुलिस ने पाया मृतक व्यक्ति के छाती एवं गर्दन पर कई निशान दिख रहे हैं.देखकर अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं था कि इसे किसी व्यक्ति ने धारदार हथियार से हमला किया है.एवं मौत के घाट उतार कर मृतक व्यक्ति को तालाब में फेंक दिया है.पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज देती है.मृतक के भाई दुलाल मिश्रा ने इस मामले में थाने में हत्या का मामला दर्ज करवाई.पुलिस ने शिकायत के आधार पर खोजबीन चालू कर दी.जिले के एसपी वैभव तिवारी आईपीएस के निर्देशानुसार एक टीम गठित कर मामले से जुड़ी जांच होती है.शुरुआती दौर में पुलिस को कोई सुराग न मिलने के कारण परेशानी जरूर होती है लेकिन पुलिस के अपने संसाधन के तहत कई माध्यमों से मिल रही सुराग की बदौलत आखिरकार पुलिस इस मामले के हत्यारे तक पहुंच जाती है.पुलिस ने इस मामले में फ़ाटिक डुले को गिरफ्तार करती है.पुलिस इससे जब पूछताछ करती है तो वह अपना गुनाह कबूल कर लेता है. पुलिस टीम के कड़ी मेहनत से महज तीन दिन में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाता है.पुलिस अब इसे गिरफ्तार कर हत्या के वजह का पता लग रही है.साथ ही इस मामले में और किसी की संलिप्ता थी कि नहीं इसे भी जांच कर रही है.


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0