आसनसोल दुर्गापुर पुलिस ने कसी कमर जमुड़िया में हुई उच्चस्तरीय बैठक

जमुड़िया : आगामी रथ यात्रा के पावन पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और भव्य रूप से संपन्न कराने के लिए आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट पूरी तरह सतर्क है। इसी कड़ी में, जमुड़िया थाना परिसर में एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और जन-सहयोग जैसे संवेदनशील बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में एसीपी (सेंट्रल), रानीगंज के सीआई (CI), जमुड़िया थाना प्रभारी सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और रथ यात्रा आयोजन समिति के प्रमुख सदस्यों ने भाग लिया। चर्चा के मुख्य केंद्र में रथ यात्रा के पारंपरिक मार्ग का सूक्ष्म निरीक्षण करते हुए एक विस्तृत 'रोड मैप' तैयार किया गया है, ताकि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।इसके अलवा यात्रा के दौरान रूट पर पड़ने वाले मुख्य रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन और भीड़ नियंत्रण की विशेष योजना बनाई गई है, ताकि आम नागरिकों को परेशानी न हो।वही संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती और सुरक्षा के कड़े इंतजामों को लेकर पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश जारी किए।इसके साथ पुलिस और आयोजन समिति के बीच बेहतर तालमेल पर जोड़ दिया गया, ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि रथ यात्रा करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है, और प्रशासन इसे पूरी गरिमा और सुरक्षा के साथ संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्थानीय नागरिकों और आयोजकों से अपील की कि वे सुरक्षा नियमों का पालन करें और पुलिस के दिशा-निर्देशों में सहयोग प्रदान करें।जमुरिया में हुई इस सार्थक बैठक ने यह स्पष्ट कर दिया है कि स्थानीय प्रशासन और रथ यात्रा समिति के बीच का आपसी तालमेल उत्सव को निर्बाध बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। पुलिस द्वारा तैयार किया गया ठोस रोड मैप और सुरक्षा का अचूक खाका इस बात का भरोसा दिलाता है कि इस वर्ष भी क्षेत्र में रथ यात्रा पूरी श्रद्धा, भक्ति और अनुशासित वातावरण में संपन्न होगी। जमुड़िया वासी अब एक भव्य और शांतिपूर्ण रथ यात्रा की प्रतीक्षा में हैं।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?