दुर्गापुर स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय काशी राम दास में स्मरण सभा का आयोजन किया गया

दुर्गापुर : पश्चिम बंगाल मे 21 जुलाई, 1993 को फोटो पहचान पत्र की मांग कर रहे युवा कॉन्ग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस की बर्बरता का सामना करना पड़ा था. उस दिन पुलिस की गोली से कांग्रेस के 13 कार्यकर्ताओं की मौत हो गई थी. उसके बाद से कांग्रेश प्रत्येक साल इस दिन को शहीद दिवस के रूप में मनाती है. इसी क्रम में 21 जुलाई की अमर जयंती के अवसर पर आज दुर्गापुर स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय काशी राम दास में स्मरण सभा का आयोजन किया गया। इस श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश कांग्रेस नेता तरूण राय, इंटक नेता राणा सरकार, पूर्णेंदु पांडा, जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष रवि यादव समेत अन्य मौजूद थे. कार्यक्रम की शुरुआत में प्रदेश कांग्रेस नेता तरूण राय ने शहीदों के स्मारक स्तंभ पर पुष्प अर्पित किए एवं मौन पालन किया गया. इस अवसर पर तरूण राय ने कहा, ''21 जुलाई 1993 को 13 युवा कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस फायरिंग में शहीद हो गये थे. आज सीपीआईएम की सरकार नहीं है, जिन के शासनकाल में यह घटना हुई थी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के परिवारों को आज भी न्याय नहीं मिला. कई उम्मीदों के साथ बदलाव हुआ लेकिन यह सरकार चालाकी से न्याय की जगह उम्मीदों पर पानी फेर रही है.''लेकिन हमलोग आज भी उस दर्दनाक घटना को नहीं भूले हैं। कार्यक्रम के अंत में तरूण राय ने नवनियुक्त जिला युवा कांग्रेस पदाधिकारियों को एसोसिएशन का प्रमाण पत्र सौंपा।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?