बांकुड़ा पुलिस की नशे पर डबल स्ट्राइक 

बांकुड़ा पुलिस की नशे पर डबल स्ट्राइक 

बांकुड़ा(तारकेश्वर राय ): नशे के सौदागरों के खिलाफ एसपी विजी सतीश पसुमर्ती, IPS के निर्देश पर बांकुड़ा जिला पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। जिले को नशा-मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पिछले 24 घंटे में पुलिस को दो बड़ी सफलताएं मिली हैं।पहला प्रहार - बेलियातोड़ में जहाँ विश्वसनीय गुप्त सूत्र से मिली जानकारी के आधार पर बीती रात बेलियातोड़ थाने की पुलिस ने बेलियातोड़ के लोहाड़ पाड़ा इलाके में एक घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान घर से 1.077 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। इस मामले में पुलिस ने मौके से ही एक महिला तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।दूसरा प्रहार - ओंदा में बेलियातोड़ की इस कार्रवाई के बाद ओंदा थाने की पुलिस ने भी कमर कस ली। गुप्त सूचना पर ओंदा थाने की पुलिस ने बालीगुमा रोड इलाके में नाका लगाकर विशेष अभियान चलाया। इस दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोककर तलाशी ली गई तो उसके पास से 6.350 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।दोनों ही मामलों में बरामद मादक पदार्थों को कानूनन जब्त कर लिया गया है। पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगा रही है कि इस नशे के कारोबार के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है।बांकुड़ा जिला पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि मादक पदार्थों की तस्करी और नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0