आसनसोल मंडल का रेल सुरक्षा बल आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है।

आसनसोल मंडल का रेल सुरक्षा बल आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है।

आसनसोल : भारत की आजादी के 75वें साल को "आजादी का अमृत महोत्सव" के रूप में गरिमापूर्ण भाव से मनाया जा रहा है, जिसमें भारत के स्वतंत्रता संग्राम की की संघर्ष-यात्रा को भी ससम्मान याद किया जा रहा है। ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ एक भाग के रूप में, पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के रेलवे सुरक्षा बल ने श्री सी.एम.मिश्रा, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुकत्/आसनसोल के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान, जल सेवा, पौधारोपण, स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान, एकता के लिए दौड़, मोटर साइकिल रैली आदि जैसे प्रेरक कार्यक्रमों की एक श्रृंखला का आयोजन किया।

श्री चंद्र मोहन मिश्र, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, आसनसोल ने "आजादी का अमृत महोत्सव" के उपलक्ष्य में केन्द्रीय विद्यालय सीआरपीएफ (केन्द्रीय रिजर्व सुरक्षा बल) अमरावती, दुर्गापुर में स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया। दुर्गापुर शहर के सिटी सेन्टर के स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय राजेश्वर चक्रवर्ती और दुर्गापुर के स्वर्गीय अजीत मोहन गुहा को स्मृति चिन्ह और शॉल से सम्मानित किया गया, जो उनके परिवार के सदस्यों क्रमश: श्री कल्याण चक्रवर्ती और श्री रंजीत कुमार गुहा ने प्राप्त किया।

रेल सुरक्षा बल थाना सिउरी के रेल सुरक्षा बल कर्मियों ने आरपीएफ डाकघर, बैरक, उद्यान और उसके आसपास के क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया ।

 

आसनसोल मंडल के रेल सुरक्षा बल के सीतारामपुर थाना(पोस्ट) ने सामूहिक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया और सीतारामपुर में आरपीएफ बैरक में लगभग 150 पौधे लगाए ।

आसनसोल मंडल द्वारा "आजादी का अमृत महोत्सव" के उत्सव के एक हिस्से के रूप में आज पानागढ़ रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ बैंड के साथ एलईडी स्क्रीन लगे ट्रक मूवमेंट का आयोजन किया गया और वीडियो व्यवस्था से लैस इस ट्रक को पानागढ़, मानकर, दुर्गापुर, राजबंध और वारिया स्टेशन क्षेत्रों में ले जाया गया ।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0