दुर्गापुर में हुआ भव्य कुबेर का खजाना सत्र 800 लोगों ने लिया हिस्सा

दुर्गापुर में हुआ भव्य कुबेर का खजाना सत्र 800 लोगों ने लिया हिस्सा

दुर्गापुर। NRSP दुर्गापुर सेंटर हेड श्रीमती रजनी महेश्वरी खुबचंदानी एवं उनकी टीम द्वारा एक भव्य एवं सफल “कुबेर का खजाना” सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दुर्गापुर एवं आसपास के अंचलों से लगभग 800 लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।कार्यक्रम में श्रीमती राजेश्वरी जी मोदी, जिन्हें प्यार से सभी “राज दीदी” के नाम से जानते हैं, ने अपने प्रेरणादायक एवं प्रभावशाली मोटिवेशनल स्पीच के माध्यम से उपस्थित लोगों को जीवन में सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास, समृद्धि एवं सही दृष्टिकोण के महत्व से अवगत कराया।राज दीदी का “कुबेर का खजाना” सत्र अत्यंत प्रेरणादायक एवं सफल रहा। उनके विचारों और मार्गदर्शन ने उपस्थित लोगों को अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने तथा अपनी आंतरिक एवं बाहरी समृद्धि को पहचानने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि NIT के निदेशक डॉ. अरविंद चौबे रहे। उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।NRSP दुर्गापुर सेंटर हेड रजनी महेश्वरी खुबचंदानी एवं उनकी पूरी टीम के कुशल आयोजन और अथक प्रयासों से कार्यक्रम को शानदार सफलता मिली। लगभग 800 लोगों की सहभागिता इस बात का प्रमाण रही कि राज दीदी के प्रेरणादायक संदेश और सकारात्मक विचारों को लोगों ने बेहद उत्साह के साथ अपनाया।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0