कमिश्नरेट के हीरापुर थाना पुलिस ने बाइक चोर को पकड़ा
आसनसोल(अमन राय): आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की हीरापुर थाना पुलिस को क्षेत्र से बाइक चोरी की घंटानो की शिकायत मिली थी | इसको देखते हुये पुलिस का सर्च ऑपरेशन लगातार जारी था | पुलिस को इस सर्च ऑपरेशन में कामयाबी भी मिली रही है | पुलिस ने एक शातिर अपराधी को धर दबोचा है | शातिर का नाम प्रदीप रजक उर्फ मंगल है | वह हीरापुर थाना के नीचूपड़ा का निवासी है | पुलिस ने उसके पास से एक बाइक बरामद किया है | पुलिस उसे हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ कर रही है ताकी यह पता लगाया जा सके कि यह शातिर और कितने अपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया है |

Click Here to Visit
What's Your Reaction?