भाईदूज के पावन अवसर पर तरुण राय ने लिया आशीर्वाद
दुर्गापुर न्यूज़ :आज भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का प्रतीक यह पवित्र भाई फोटा है। पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह-सभापति तरुन राय ने इस उत्सव के शुभ क्षण में भातृद्वितीया के अवसर पर पूरे दिन अपनी बहनों और दीदियों से भाई फोঁटा लिया। उन्होंने दीदियों से आशीर्वाद लिया और बहनों को आशीर्वाद दिया।तरुन राय ने कहा कि आज भाई फोँटा के दिन समाज के हर स्तर पर माताओं और बहनों के साथ खड़े रहना होगा, क्योंकि भारतवर्ष और इस बंगाल में दिन प्रतिदिन नारी उत्पीड़न बढ़ता जा रहा है। इसलिए इस भातृ द्वितीया पर सभी को संकल्प लेना होगा कि कोई भी माता-बहन की इज्जत लुटने नहीं दी जाएगी।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?