पुलिस को मिली सफलता आसनसोल स्टेशन से किया गिरफ्तार
आसनसोल (अमन राय) : आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के कुल्टी थाना अंतर्गत बराकार फाड़ी क्षेत्र के झनकपूरा इलाके में बीते कुछ दिन पहले राजू रोहिदास नामक एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया था | इस मामले को देखते हुए थाना प्रभारी राजशेखर मुखर्जी के नेतृत्व में पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी | एवं आखिरकार पुलिस को सफलता मिली | पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी का प्रेमी सोनू राय को पुलिस ने धर दबोचा है | इस मामले में पुलिस ने बताया कि सोनू अपना नाम बदलकर धनबाद रेलवे स्टेशन के बाहर मजदूरी का काम कर रहा था | पुलिस ने उसके मोबाइल फोन ट्रैक कर इसकी जानकारी निकाली | वह स्टेशन के वेटिंग रूम में रहता था | पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए पूरी तरह से जाल बिछा लिया था | इसी बीच उसके मोबाइल फोन ट्रैक करने से पता चला कि वह गोमो आसनसोल पैसेंजर में चढ़ गया है | उसके बाद पुलिस ने पूरी टिम को अलर्ट पर रखा था |एवं आखिरकार पुलिस ने उसे आसनसोल स्टेशन से बाहर निकलते ही गिरफ्तार कर लिया | वहीं दूसरी ओर पुलिस ने मृतक की पत्नी सविता देवी को भी हिरासत में ले लिया है | पुलिस अब दोनों को हिरासत में लेकर आगे की कार्यवाही में जुट गई है |
Click Here to Visit
What's Your Reaction?