जमुड़िया थाने क्षेत्र में नाका चेकिंग निरंतर जारी
आसनसोल : आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस का नाका चेकिंग अभियान जारी है | पुलिस के इस नाका चेकिंग अभियान से पुलिस को सफलता भी मिल रही है | ताजा मामला सामने आया है जमुड़िया थाना से जहां पुलिस जमुड़िया रानीशायर रोड से एक कोयले से लादे कंटेनर को पकड़ा है | बताया गया की इसमें लगभग 4 टन कोयला बरामद हुआ है | पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को पकड़ा है | आरोपियों का नाम सूरज कुमार जो कोलकाता काशीपुर का निवासी है एवं तारक मंडल जो जमुड़िया का निवासी है | पुलिस इन दोनों आरोपियों को अपने कस्टडी में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है |

Click Here to Visit
What's Your Reaction?