कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में स्वच्छता पखवाड़े के तहत खान परिसर अस्पताल और आवासीय कॉलोनी की सफ़ाई

जमुड़िया(अमन राय) ईसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में चल रहे स्वच्छता पखवाड़े के तहत सभी खान परिसरों, क्षेत्रीय अस्पताल और सभी आवासीय कॉलोनियों की सफ़ाई की गयी। इस दौरान कचरे का उचित डिस्पोजल किया गया और नालियों की भी सफ़ाई की गयी। ग़ौरतलब है कि स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत क्षेत्र का प्रयास है कि अधिक से अधिक परिसरों की उचित सफ़ाई की जा सके ताकि लोगों के बीच एक संदेश का प्रसार हो कि स्वच्छता हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है। पखवाड़े के बारे में बताते हुए क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री अनिल कुमार सिन्हा ने कहा कि स्वच्छता पखवाड़ा - 2023 के तहत क्षेत्र में कई कार्यक्रम प्रस्तावित हैं जिनमें ईं परिसरों की सफ़ाई भी सम्मिलित है। उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि इस स्वच्छता को किसी पखवाड़े, माह अथवा अवसर से ना जोड़कर अपने जीवन का अंग बनाया जाय तभी इसकी सार्थकता है।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?