केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल दुर्गापुर मे डॉ नितिन राज सिंह को किया गया सम्मानित

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल दुर्गापुर मे डॉ नितिन राज सिंह को किया गया सम्मानित

दुर्गापुर(अमन राय) : केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल दुर्गापुर के निरीक्षक/मंत्रा एम के सिंह के सुपुत्र डॉ नितिन राज सिंह को निट पीजी की परीक्षा में अव्वल अंक के साथ मेडिकल कॉलेज कोलकाता में एमएस (जनरल सर्जरी ) में दाखिला मिला है । डॉ नितिन राज सिंह ने बांकुडा सम्मिलानी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की और अपने प्रतिभा से एमएस (जनरल सर्जरी ) की सीट मेडिकल कॉलेज कोलकाता जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पाकर इन्होंने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल परिवार का नाम रोशन किया है । दिनांक 11 10 23 को इनकी प्रतिभा को सम्मान देने के लिए ग्रुप केंद्र दुर्गापुर के पुलिस उप महानिरीक्षक श्री देवब्रत भट्टाचार्य ने Dr नितिन राज सिंह को 11000 रुपए का नकद पुरस्कार दिया तथा सम्मानित किया । श्री भट्टाचार्य ने Dr नितिन राज सिंह को केरिपुबल परिवार के तरफ से बहुत बधाईयां दी तथा यह उम्मीद जताई की पढ़ाई पूरी करने के बाद Dr नितिन राज सिंह यथासंभव केरिपुबल के कार्मिकों तथा उनके परिवार की मेडिकल सहायता आवश्य करेंगे । इस अवसर पर ग्रुप केंद्र दुर्गापुर के सभी अधिकारी उप कमांडेंट श्री संदीप, श्री राजद्वीप गुप्ता श्री एल आर मुरमू उपस्थित थे ।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
2
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0