बराबनी थाने में साइबर सेल यूनिट का विधिवत उद्घाटन

बराबनी थाने में साइबर सेल यूनिट का विधिवत उद्घाटन

आसनसोल( अमन राय ): आज के वर्तमान समय में साइबर क्राइम दिन-प्रतिदिन तेजी से अपना पांव फैला रहा है. और इनके चुंगल में ना जाने देश भर में हर रोज कितने ही लोग फस जा रहे हैं. जरूरत है लोगों को साइबर अपराध के विषय में जागरूक होने की, तभी जाकर इस पर काबू पाया जा सकता है. आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा लोगों को इसके बारे में जागरूक किया जा रहा है. ताकि समय रहते लोग सचेत सके.इसके साथ ही विभिन्न थाना में साइबर सेल यूनिट भी खोले जा रहे है | इसी क्रम में आज कमिश्नरेट के बाराबनी थाना में साइबर सेल यूनिट का उद्घाटन किया गया | उद्घाटन समारोह में पुलिस कमिश्नर एन सुधीर कुमार, डीसीपी वेस्ट अभिषेक मोदी, एसीपी प्रतीक राय,थाना प्रभारी मनोरंजन मंडल के साथ और भी अधिकारी गण उपस्थित थे | इस मौके पर पुलिस कमिश्नर ने बताया कि विभिन्न थाना क्षेत्रों में साइबर सेल यूनिट का उद्घाटन किया जा है ताकि लोग अपनी साइबर की समस्याओं को बता सके एवं जल्द उनकी समस्याओं का समाधान किया जा सके | उन्होंने बताया कि अगर किसी व्यक्ति के साथ साइबर फ्रॉड होता है तो वह तुरंत पुलिस को इस बात की जानकारी दें इसके अलावा ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से भी जानकारी दे सकते हैं |


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0