डीवीसी ने 28वें इंटर सीपीएसयू ब्रिज टूर्नामेंट में हासिल की शानदार जीत
अंडाल (अमन राय) : डीएसटीपीएस के एचआर प्रमुख अरिजीत मजूमदार के नाम एक और उपलब्धि पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन ने पावर स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड (PSCB) के तत्वावधान में 25 से 27 नवंबर, 2024 तक विश्व युवा केंद्र नई दिल्ली में प्रतिष्ठित 28वें इंटर सीपीएसयू ब्रिज टूर्नामेंट का आयोजन किया। इस आयोजन ने रणनीतिक कौशल और खेल भावना का प्रदर्शन किया, जिसमें दस केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम (CPSU) की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इन टीमों में दमोदर वैली कॉर्पोरेशन (DVC), मिनिस्ट्री ऑफ पावर, पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन (PFC), नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन (NHPC), ग्रिड कंट्रोलर ऑफ इंडिया लिमिटेड (GRID India), सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड (SJVNL), पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL), भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) और टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (THDC) आदि शामिल थीं। मेंस टीम इवेंट में, डीवीसी ने लगातार दूसरे वर्ष चैंपियन का खिताब अपने नाम किया, मिनिस्ट्री ऑफ पावर की टीम को हराकर यह उपलब्धि हासिल की। बीबीएमबी ने दूसरा रनर-अप स्थान प्राप्त किया। यह उपलब्धि सीपीएसयू समुदाय के भीतर सहयोग, रणनीतिक उत्कृष्टता और सौहार्द की भावना को दर्शाती है।इस आयोजन की मुख्य विशेषता थी डीएसटीपीएस, डीवीसी के महाप्रबंधक (सिविल) और एचआर प्रमुख श्री अरिजीत मजूमदार का उत्कृष्ट प्रदर्शन। इंटर सीपीएसयू ब्रिज टूर्नामेंट में 30 वर्षों की भागीदारी के साथ, श्री मजूमदार ने 20 बार प्रथम स्थान और 10 बार उपविजेता का खिताब जीता है। उनकी यात्रा, जो बैसाखी क्लब, सीटीपीएस से शुरू हुई थी, समर्पण, कौशल और दृढ़ता का प्रेरणादायक प्रमाण है।2023 और 2024 में डीवीसी टीम की बैक-टू-बैक चैंपियनशिप जीत उनकी रणनीतिक कौशल और उत्कृष्टता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह अद्वितीय उपलब्धि डीवीसी के ब्रिज गेम इतिहास में एक और गौरवपूर्ण अध्याय जोड़ती है।

श्री अरिजीत मजूमदार और पूरी डीवीसी टीम को उनकी शानदार प्रदर्शन और इंटर सीपीएसयू ब्रिज टूर्नामेंट में निरंतर प्रभुत्व के लिए हार्दिक बधाई! उनकी सफलता न केवल डीवीसी परिवार के लिए गर्व का क्षण है बल्कि व्यापक सीपीएसयू समुदाय के लिए प्रेरणा भी है। नई दिल्ली के विश्व युवा केंद्र में आयोजित 28वें इंटर सीपीएसयू ब्रिज टूर्नामेंट में इस उपलब्धि के लिए इस विजेता टीम के सदस्य थे महाप्रबंधक (सिविल) और एचआर प्रमुख - श्री अरिजीत मजूमदार, कनिष्ठ अभियंता (सिविल) - श्री सौरव रक्षित, वरिष्ठ प्रबंधक - श्री बनेश्वर दास, वरिष्ठ ड्राफ्ट्समैन - श्री प्रोसेंजित चक्रवर्ती , सहायक नियंत्रक - श्री संदीप मित्रा , कनिष्ठ अभियंता (सिविल) - श्री पापन भंडारी
Click Here to Visit
What's Your Reaction?