जमुड़िया विधायक की मानवता 5000 महिलाओं को वस्त्र वितरण
आसनसोल : पश्चिम बंगाल का दुर्गा पूजा विश्व प्रसिद्ध है.पश्चिम बंगाल में दुर्गापूजा को लेकर लोग महीनों से इंतजार करते हैं. नए वस्त्र पहनकर अपने सगे संबंधियों के संग पूजा पंडाल एवं प्रतिमा दर्शन के लिए दर्शनार्थी निकलते हैं. लेकिन इतने बड़े त्यौहार के उत्सव में कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनके पास नए वस्त्र खरीदने के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं है. इसे ध्यान में रखते हुए जमुड़िया के विधायक हरिराम सिंह जी ने क्षेत्र के जरूरतमंद महिलाओं को वस्त्र देकर इस पुनीत कार्य को किए. वस्त्र वितरण के इस कार्यक्रम में सांसद शत्रुघ्न सिन्हा, विधायक हरिराम सिंह के अलावा और कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. शत्रुघ्न सिन्हा सांसद ने अपने वक्तव्य में कहा यह पूजा और भी महत्वपूर्ण हो जाता है. यूनेस्को द्वारा पश्चिम बंगाल के दुर्गापूजा को सांस्कृतिक विरासत का दर्जा दिया गया है. वही विधायक हरिराम सिंह ने मंगल कामना के साथ सभी को दुर्गापूजा की हार्दिक बधाई दिए. दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर वस्त्र पाकर लाभुकों के चेहरे पर खुशी साफ दिख रही थी. सभी ने विधायक जी को धन्यवाद दीया.

Click Here to Visit
What's Your Reaction?