बांकुड़ा में मेधावी छात्रों को पुस्तक के लिए कूपन वितरण

बांकुड़ा, अमन राय :आज बांकुड़ा जिला पुलिस द्वारा पुलिस कम्युनिटी के तहत मेधावी छात्रों को उपहार स्वरूप एक कार्यक्रम के तहत पुस्तक के लिए कूपन वितरण किए गए . यह कार्यक्रम बांकुड़ा बोई मेला एवं प्रदर्शनी के तहत जिला पुलिस के साथ कोलकाता पब्लिकेशन एसोसिएशन और बांकुड़ा चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के संयुक्त तत्व धान में आयोजित पुस्तक मेले में परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बांकुड़ा जिले के विभिन्न स्कूलों के 100 छात्रों को पुस्तकों के लिए कूपन वितरित करने की एक सामुदायिक पुलिसिंग पहल का आयोजन किया।
श्री वैभव तिवारी, आईपीएस, एसपी बांकुड़ा और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने छात्रों की सराहना और प्रेरणा के रूप में उन्हें कूपन सौंपे। पुस्तक के लिए कूपन पाकर सभी छात्रों ने पुलिस को धन्यवाद दिया.


Click Here to Visit
What's Your Reaction?