कमिश्नरेट की जमुड़िया थाने की नेक पहल

आसनसोल (अमन राय ):आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की पुलिस विभिन्न समय पर कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत कई जनकल्याणकारी कार्यक्रम किया जाता रहा है | इसके अलावा पुलिस का भी प्रयास रहता है कि लोग साइबर फ्रॉड,बाल विवाह,सड़क सुरक्षा आदि विषय पर जागरूक हो | साथ ही युवाओं में खेल के प्रति उत्साह के लिए पुलिस समय-समय पर फुटबॉल,जर्सी आदि खेल सामग्री का वितरण करती है | इसी क्रम में जमुड़िया थाना पुलिस की ओर से थाना परिसर में एक कार्यक्रम के तहत स्थानीय सैकड़ो क्लब को फुटबॉल बाटा गया | इसके अलावा भी फिरे पावा कार्यक्रम के तहत क्षेत्र से चोरी हुए सैकड़ो मोबाइल फोन को पुलिस बरामद कर उनकी असली मलिको कागजात देखने के उपरांत सौपा गया | इस मौके पर डीसीपी सेंट्रल ध्रुवो दास,एसीपी विमान कुमार मृदा सीआई सुशांत चटर्जी,थाना प्रभारी राजशेखर मुखर्जी, मिहिर दे,जमुड़िया के विधायक हरेराम सिंह,ब्लॉक प्रेसिडेंट सुब्रतो अधिकारी आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे | इस मौके पर डीसीपी सेंट्रल ने उपस्थित लोगों को मोबाइल के उपयोग के प्रति जागरूक किए | वही चोरी हुए मोबाइल फोन वापस पाकर लोगों में खुशी झलक रही थी एवं उन्होंने पुलिस का धन्यवाद किया |


Click Here to Visit
What's Your Reaction?