सीआईएसएफ डीटीपीएस यूनिट द्वारा जागरूकता अभियान जारी
दुर्गापुर : दुर्गापुर की सुरक्षा हेतु भारत सरकार( गृह मंत्रालय ) द्वारा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल को लगाया गया है, जिसके बल सदस्य सुरक्षा हेतु दिन-रात तत्पर है | केऔसुब के बल सदस्यों को देश की अतिरिक्त सुरक्षा के साथ-साथ चुनाव कर्तव्य में तैनात किया जाता है | वर्तमान में केंद्र सरकार द्वारा चलाये जा रहा हर घर तिरंगा अभियान के तहत केऔसुब इकाई डीटीपीएस दुर्गापुर की टीम जिसमे जवान तथा अधीनस्थ अधिकारी शामिल थे | इस दौरान मोटरसाइकिल पर राष्ट्रीय ध्वज लहराते हुए डीटीपीएस इकाई लाइन से होते हुए पुरुषागांव, अंगदपुर, अर्जुनपुर तथा अन्य आसपास के आवासीय क्षेत्र में अभियान के तहत ग्रामीण वासियों को राष्ट्रहित के प्रति जागरूक किया गया एवं लगभग 350 राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का वितरण किया गया तथा राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करने तथा दिनांक 13 से 15 अगस्त तक अपने अपने घरों पर झंडा फहराने का आग्रह किया गया | इस अभियान में इंस्पेक्टर एन.एन प्रमाणिक, इंस्पेक्टर एस.सी बेहरा, उप निरीक्षक के.एस राठौड़ तथा सहायक उप निरीक्षक ज्ञानेंद्र वर्मा सम्मिलित हुए | इस दौरान कमांडेंट श्री संजीत कुमार के संदेशों को भी बताया गया |

Click Here to Visit
What's Your Reaction?