D16नवनिर्मित रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन समारोह
दुर्गापुर (अमन राय ):लजीज खाने के शौकीन लोगों के लिए अच्छी खबर है.आज दुर्गापुर भगत सिंह मोड़ स्थित D16 रेस्टोरेंट्स का विधिवत उद्घाटन हुआ.डीएमसी चेयर पर्सन आनंदिता मुखर्जी के हाथों फिता काटकर और दीप प्रज्वलित कर इस सुसज्जित रेस्टोरेंट्स का शुभारंभ किया गया. मनमोहक इस रेस्टोरेंट में विभिन्न तरह के व्यंजन मिलेंगे.D16 रेस्टोरेंट के कर्णधार संजय सिंह ने इस विषय में कई जानकारियां दी. उन्होंने कहा हमारे यहां क्वालिटी एवं साफ-सुथरी बेहतर सेवा हमारी पहली प्राथमिकता होगी.इस अवसर पर डीएमसी चेयर पर्सन आनंदिता मुखर्जी ने खूबसूरत इस रेस्टोरेंट्स की तारीफ की और कहा मुझे उम्मीद की यहां आने वाले लोगों को अच्छी सुविधाएं मिलेंगी. स्टूडेंट में कई कलाकृति एवं सजावट ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है. उद्घाटन के दिन ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ देखी गई. उम्मीद है आने वाले दिन में यह रेस्टोरेंट्स लोगों के लिए पसंदीदा स्थान होगा.इस अवसर पर संजय कुमार, विकास कुमार, रतन कुमार सिंह के अलावा कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. उम्मीद है आने वाले दिन में यह रेस्टोरेंट्स लोगों के लिए पसंदीदा स्थान होगा.

Click Here to Visit
What's Your Reaction?