पांडेश्वर थाना द्वारा जागरूकता अभियान
पाण्डेश्वर(अमन राय ) :पांडेश्वर थाना द्वारा क्षेत्र में लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जहां एक ओर सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर नाका चेकिंग चलाई जा रही है. वहीं दूसरी ओर पुलिस कम्युनिटी के तहत लोगों को महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक भी किया जा रहा है. इसी क्रम में क्षेत्र के फुलबगना मोड़ और हरिपुर बाजार में थाना अधिकारियों द्वारा 'सेफ ड्राइव सेव लाइफ' के बैनर तले लोगों को ट्रैफिक नियमों के बारे में बारीकी से बताया गया. आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट का प्रयास है कि लोग ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक हो ताकि दुर्घटनाओं में कमी आ सके. इस अवसर पर पुलिस द्वारा सेफ ड्राइव की तख्तियां लिए लोगों को जागरूक किया गया. स्थानीय लोगों ने पुलिस के इस प्रयास की काफी प्रशंसा की उपस्थित लोगों ने कहा पुलिस के इस प्रयास से आमलोग जागरूक होंगे एवं निसंदेह दुर्घटनाओं में कमी आएगी. पांडेश्वर थाना प्रभारी की मानें तो यह जागरूकता अभियान आगे भी जारी रहेगा.

Click Here to Visit
What's Your Reaction?