पुलिस ने अवैध कोयले लदे गाड़ी को किया जप्त
आसनसोल(अमन राय): कमिश्नरेट के जमुड़िया थाने प्रभारी राहुल देव मंडल जबसे पदभार संभाले हैं क्षेत्र में चाक-चौबंद व्यवस्था के साथ लगातार पुलिसिया पेट्रोलिंग क्षेत्र में जारी है. पुलिस को इसमें सफलता भी मिल रही है.
पुलिस ने कई मामलों में आरोपियों को सलाखों के पीछे भी पहुंचा दिया है. ताजा मामला सामने आया है. जमुडिया थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अवैध कोयला से लदा गाड़ी एवं चालक को गिरफ्तार किया है. दरअसल पुलिस को इस बात की खबर मिली की चार पहिया वाहन जमुडिया की ओर आ रहा है जिसमें कोयला लदा हुआ है | जमुडिया थाना प्रभारी एवं उनकी टीम ने उसे धर दबोचा | पुलिस ने उस चार पहिया वाहन को बीजपुर बस स्टैंड से पकड़ा | गाड़ी के चालक ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की लेकिन आखिरकार पुलिस ने उसे धर दबोचा | पुलिस ने जब उसकी गाड़ी की तलाश की तो पाया कि कोयला लदा हुआ था | पुलिस ने उससे पेपर दिखाने को कहा लेकिन वह पेपर दिखाने में असमर्थ रहा | पुलिस ने जब उसे हिरासत में लेकर पूछताछ चालू किया तो उसने अपने काले कारनामे के बारे में पुलिस को बता दिया. उसने बताया कि इस गाड़ी के मालिक सद्दाम हुसैन एवं कमल बॉउरी के निर्देश पर वह जमुडिया, रानीगंज के ईसीएल खदानों से कोयला लोड करता था एवं विभिन्न जगहों पर इस कोयले को खपाता था | पुलिस अब इस शातिर अपराधी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. पुलिस की माने तो इस धंधे में लिप्त बाकी शातिरो को भी पुलिस जल्द सलाखों के पीछे पहुंचाएगी |

Click Here to Visit
What's Your Reaction?