दुबराजपुर थाना पुलिस ने जप्त किए अवैध कोयला 

दुबराजपुर थाना पुलिस ने जप्त किए अवैध कोयला 

बिरभूम :बिरभूम जिला पुलिस की ओर से आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए थाना क्षेत्र में रूट मार्च की जा रही है. साथ ही कोई अप्रिय घटना ना हो सके इसलिए पुलिस की ओर से मोबाइल पेट्रोलिंग भी की जा रही है| पुलिस हर एक गतिविधियों पर पैनी नजर रखी हुई है | पुलिस की इस सक्रियता से कई कामयाबी भी मिली है ताजा मामला है, दुबराजपुर थाना कि पुलिस क्षेत्र के पंडितपुर इलाके में पुलिस ग्रस्त लगा रही थी तभी एक पिकअप वैन तेज गति से आ रही थी | पुलिस ने जब उसे रोका तो उसमें अवैध कोयला पाया गया | इस मामले में पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है | पिकअप वैन में कुल दो टन कोयले लदा हुआ था | पुलिस चालक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है | इसके अलावा भी क्षेत्र के हेतमपुर मॉडल स्कूल के पास से पुलिस ने इकट्ठे किए गए आठ टन अवैध कोयले को भी जप्त किया है | पु

लिस इस मामले को भी जांच कर रही है |


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0