गोसाई बाबा मंदिर का वार्षिक पूजा का आयोजन
पांडेश्वर : आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के पांडेश्वर थाना क्षेत्र के गोसाई नगर में गोसाई बाबा मंदिर का वार्षिक पूजा का आयोजन किया गया था | इस मौके पर मंदिर के पुजारी ने बताया कि विगत 36 साल से यह पूजा होती आ रही है पांडेश्वर थाना में जो भी थाना प्रभारी आते है वह इस पूजा का आयोजन करते हैं इसके साथ ही पुष्पांजलि अर्पण करते हैं | हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गोसाई बाबा के पूजा में पांडवेश्वर थाना के प्रभारी रवींद्रनाथ डोलूई ने पूजा अर्चना की एवं पुष्पांजलि अर्पण किया | इसके साथ ही क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने बाबा का प्रसाद ग्रहण किया |

Click Here to Visit
What's Your Reaction?