दुर्गापुर स्क्वायर का नया धमाका अत्याधुनिक आवासीय प्रोजेक्ट का आगाज़
दुर्गापुर: रियल एस्टेट क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी दुर्गापुर स्क्वायर ने अपने बहुप्रतीक्षित नए प्रोजेक्ट की आधिकारिक घोषणा कर दी है। बिधाननगर के टेटीखेला, शंकरपुर में स्थित यह प्रोजेक्ट आधुनिक सुविधाओं से लैस गगनचुंबी टावरों का संगम होगा। प्रोजेक्ट की लॉन्चिंग के साथ ही आज से बुकिंग भी शुरू हो गई है, जिसे लेकर ग्राहकों में जबरदस्त उत्साह देखा गया।
इस अवसर पर कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी प्रशांत चतुर्वेदी ने प्रोजेक्ट की बारीकियों को साझा करते हुए बताया कि यहाँ विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ बेहतरीन लाइफस्टाइल देने का वादा किया गया है। कार्यक्रम में उन ग्राहकों ने भी शिरकत की जो पहले से दुर्गापुर स्क्वायर की बिल्डिंगों में रह रहे हैं। पुराने निवासियों ने कंपनी के प्रति अपना भरोसा जताते हुए कहा, "इनका कमिटमेंट और बिल्डिंग मटेरियल की गुणवत्ता बेमिसाल है। जो वादे किए गए थे, वे समय पर पूरे हुए।" भरोसे का आलम यह था कि कई पुराने ग्राहकों ने इस नए प्रोजेक्ट में भी अपने लिए घर बुक कराए हैं।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?