सीआईएसएफ के जवानों द्वारा तिरंगा वितरण एवं जागरूकता अभियान

सीआईएसएफ के जवानों द्वारा तिरंगा वितरण एवं जागरूकता अभियान

दुर्गापुर :आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत मनाए जाने वाले हर घर तिरंगा अभियान पूरे जोश और हर्षुलास के साथ पूरे देश में मनाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत सीआईएसएफ यूनिट डीटीपीएस दुर्गापुर द्वारा विशाल स्तर पर दामोदर घाटी के तटीय क्षेत्रों में बसे ग्रामीण वासियों तथा पास के अन्य गांवों को भी तिरंगा वितरण किया गया। अभियान में उपस्थित कमांडेंट महोदय श्री संजीत कुमार द्वारा ग्रामीण वासियों को तिरंगे का महत्व बताते हुए उन्हें अपने जीवन उसके अनुरूप जीने की प्रेरणा दी। इस दौरान सीआईएसएफ बल सदस्य द्वारा नावों पर तिरंगा फहरा कर बहुत ही सुन्दर एवम अद्भुत नजारे की प्रस्तुति दी गई। इस अभियान में निरीक्षक ए एन प्रमाणिक, निरीक्षक एस सी बेहरा, उप निरीक्षक के एस राठौड़, सहायक उप निरीक्षक जी वर्मा, सहायक उप निरीक्षक के टी चाहरे, सहायक उप निरीक्षक एम के गंतायत एवम प्रधान आरक्षक ए के घोष शामिल हुए।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0