सीएमओएआई की ईसीएल शाखा की बैठक आयोजित
* अधिकारियों की वेतन विसंगति को लेकर हुई गहन चर्चा
जमुड़िया(अमन राय) कोल इंडिया लिमिटेड के अधिकारियों व कर्मचारियों के बीच की वेतन विसंगति को लेकर कोल माईन्स ऑफिसर्स एसोसियेशन ऑफ़ इंडिया (सीएमओएआई) की ईसीएल शाखा की बैठक 30/06/2023 देर शाम आसनसोल के श्रद्धांजलि अपार्टमेंट में संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता सीएमओएआई की ईसीएल शाखा के उपाध्यक्ष श्री जे. पी. सिंह ने की। ग़ौरतलब है कि कोयला कर्मियों के लिए 11वें राष्ट्रीय कोयला वेतन समझौते को स्वीकृति मिलते ही कोल इंडिया लिमिटेड के अधिकारियों के वेतन को लेकर भारी विसंगति उत्पन्न हुई है। साथ ही, महारत्न कंपनियों में दिये जाने वाले वेतन का भी मामला भी प्रासंगिक है। इसे लेकर अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि हमें अपने कामगार साथियों की वेतन वृद्धि को लेकर कोई विरोध नहीं है किंतु कोल इंडिया प्रबंधन और मंत्रालय ने डीपीई दिशानिर्देशों की जो अनदेखी की है उसको लेकर आपत्ति है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोल इंडिया प्रबंधन इस वेतन विसंगति को दूर कर शीघ्रातिशीघ्र कोयला अधिकारियों को उनका अपेक्षित प्राप्य नहीं देता है तो निकट भविष्य में कोयला अधिकारियों की ओर से भारी आंदोलन किया जाएगा। बैठक में श्री सिंह के साथ सर्वश्री आर. के. पी. सिंह, हरिशंकर सिंह, प्रभात प्रभाकर, प्रसून स्मृति, धीरज ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?