सड़क सुरक्षा सप्ताह नेपाली पाड़ा हिंदी हाई स्कूल में मुचिपाड़ा ट्रैफिक गार्ड ने छात्रों को दिए ट्रैफिक रूल्स के टिप्स

दुर्गापुर: पश्चिम बंगाल सरकार और राज्य पुलिस के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश के साथ-साथ आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र में 'सड़क सुरक्षा सप्ताह' (Road Safety Week) का आयोजन जोर-शोर से किया जा रहा है। इस अभियान के तहत आम लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न ट्रैफिक गार्ड और थानों की पुलिस द्वारा लगातार विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।इसी कड़ी में, मुचिपाड़ा ट्रैफिक गार्ड की ओर से स्थानीय 'नेपाली पाड़ा हिंदी हाई स्कूल' में एक विशेष सड़क सुरक्षा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्कूली छात्रों को यातायात नियमों की जानकारी देना और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाना था।कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को सड़क पार करने के तरीके, सिग्नल के नियमों, हेलमेट और सीटबेल्ट के इस्तेमाल की अनिवार्यता तथा ओवरस्पीडिंग से होने वाले खतरों के बारे में विस्तार से समझाया। इसके साथ ही, उपस्थित पुलिस अधिकारियों ने छात्रों से अपील की कि वे खुद तो नियमों का पालन करें ही, साथ ही अपने घर, परिवार और आसपास के लोगों तथा अपने अभिभावकों को भी वाहन चलाते समय यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर मुख्य रूप से ट्रैफिक इंस्पेक्टर प्रवीर दत्ता, मुचिपाड़ा ट्रैफिक गार्ड प्रभारी नंदन दुबे, एएसआई संजय ओझा सहित कमिश्नरेट के तमाम पुलिस अधिकारी और स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।पुलिस अधिकारियों ने कहा कि स्कूली बच्चे देश का भविष्य हैं और अगर वे कम उम्र से ही सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक होंगे, तो भविष्य में सड़क दुर्घटनाओं में काफी हद तक कमी लाई जा सकेगी। स्कूल प्रशासन ने भी पुलिस की इस पहल की सराहना की।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?