कमिश्नरेट के जांबाज पुलिस बल की सक्रियता से अपराधियों के मंसूबे नाकाम

कमिश्नरेट के जांबाज पुलिस बल की सक्रियता से अपराधियों के मंसूबे नाकाम

जमुड़िया(अमन राय ) : आम लोग घर पर अपने परिवार के साथ चैन की नींद सोते हैं. उन्हें विश्वास है अपने क्षेत्र की पुलिस बल के ऊपर और इसी विश्वास को कायम रखी है कमिश्नरेट की जमुड़िया थाना की पुलिस. ताजा मामला है जमुड़िया थाना पुलिस जब इलाके में रात को गश्त लगा रही थी तब पुलिस को विश्वसनीय सूत्र से सूचना मिली की कुछ शातिर अपराधी जमुडीया के अकलपुर शमशान काली मंदिर के पास खतरनाक हथियार के साथ किसी घटना को अंजाम देने के लिए जमा हुए थे | पुलिस को इस बात की घटना मिलते ही ड्यूटी ऑफिसर ने थाना प्रभारी राहुल देव मंडल को इसकी जानकारी दी उसके बाद थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची | कुछ दूर गाड़ी को खड़ा कर पैदल ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचा | पुलिस को देखते ही तीन चार अपराधी भागने में कामयाब रहे लेकिन 5 को पुलिस ने धर पकड़ा | पुलिस ने अपराधियों को पकड़ने के बाद उसके पास से देसी पाइपगन, भुजाली,साइकिल की चैन,लोहे की रॉड,रस्सी एक गोल करतूत सहित अन्य हथियार बरामद हुई है | पकड़े गए अपराधियों का नाम विक्की नोनिया जो शिव मंदिर पाड़ा जमुडीया का निवासी है, एमडी आबिद जो आसनसोल रेलपार बाबू तलाब का निवासी है, मुजाहिम शेख जो खादपुकुर जमुडीया का निवासी है, कौस्ताव बोस जो जमुडीया निवासी है,शेख इबराम अली उर्फ रिंकू जमुडीया निवासी है | पुलिस ने इन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह लोगों ने पुलिस को बताया कि वह किसी डकैती की घटना को अंजाम देने के लिए इकट्ठा हुए थे | अब पुलिस इनके गैंग के बाकी शातिरो की तलाश में जुट गई है | ताकि उन्हें भी उनके गुनाहों की सजा दिलाई जा सके.


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0