सलानपुर थाना पुलिस की ओर से रक्तदान शिविर
सलानपुर : रक्त की कमी को कम करने के लिए आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की पुलिस संकल्पित दिख रही है | कमिश्नरेट के विभिन्न थाना की ओर उत्सर्ग के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है | इसी के तहत सालानपुर थाना की ओर से थाना परिसर मे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था | इस रक्तदान शिविर का उद्घाटन एसीपी (कल्ट) एस.के जाबेद हुसैन ने रिबन काटकर किया. उनके साथ सालानपुर थाना प्रभारी अमित हाटी, रूपनारायणपुर चौकी प्रभारी अरुणा भभट्टाचार्य,कल्याणेश्वरी चौकी प्रभारी लालटू पाखिरा समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे |


इस अवसर पर पुलिस स्टेशन के पुलिसकर्मियों और नागरिक स्वयंसेवकों के साथ-साथ क्षेत्र के आम लोगों ने भी शिविर मे स्वेच्छा से रक्तदान किया। कई महिलाओं ने भी रक्तदान किया। आसनसोल जिला रक्त बैंक ने लगभग सौ रक्तदाताओं से रक्त संग्रह किये। एसीपी कुल्टी एस.के जावेद हुसैन ने रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट प्रदान की | इस अवसर पर एसीपी कुल्टी एसके जावेद हुसैन ने कहा कि रक्तदान महादान है, इसलिए हर व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। रक्त की कमी को दूर करने के लिए आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के विभिन्न पुलिस स्टेशनों और चौकियों पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

Click Here to Visit
What's Your Reaction?