पश्चिम बर्दवान में लोक कलाकार सम्मेलन आयोजित


पश्चिम बर्दवान(अमन राय) : पश्चिम बर्दवान जिला सूचना व संस्कृति की ओर से बर्नपुर के सम्प्रिती हॉल में जिला स्तरीय लोक कलाकार सम्मेलन का आयोजन किया गया।अतिथियों के स्वागत द्वार पर ढाकी, गाजे बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया.इस सम्मेलन का उदघाटन जिला शासक एस पोन्नाम्बलम सहित अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रचलित कर किया.सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिला शासक एस पोन्नाम्बलम ने कहा कि लोक कलाकार बंगाल के ग्रामीण संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार करते हैं। जिसमें उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। वहीं उपमेयर अभिजीत घटक ने राज्य सरकार द्वारा लोक कलाकारों की सहायता करने की काफी सराहना की। इस मौके पर राज्य के मंत्री मलय घटक, अड्डा के चेयरमैन तापस बनर्जी, पश्चिम बर्दवान जिला परिषद के सभाधिपति विश्वनाथ बाउरी, जिला सूचना व संस्कृति अधिकारी अजीजुर रहमान सहित अन्य गण्यमान्य व्यक्ति मौजूद थे।कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्वागत उत्तरी एवं फूलों का बुके देकर किया गया.इस सम्मेलन में लोक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीतों को प्रस्तुत किया.जिसकी उपस्थित श्रोताओं ने तालिया से अभिवादन किया.

Click Here to Visit
What's Your Reaction?