डीएसटीपीएस में बाबा साहेब अंबेडकर की 133वीं जयंती की याद में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन
अंडाल(अमन राय) : डीवीसी, डीएसटीपीएस, अंडाल में 22 अप्रैल 2024 को डीएसपीएस ईडीसीएल यूनिट के द्वारा भारतरत्न डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर की 133वीं जयंती समारोह की याद में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का आयोजन दिव्यज्योति भवन के प्रशिक्षण हॉल में किया गया।सर्वप्रथम मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रधान श्री संचयन साहा ने मंगलदीप प्रज्वलित किया जिसमें श्री सुधीर कुमार व्यास, महाप्रबंधक (ओ एंड एम), श्री सुखदेव खाॅं, महाप्रबंधक (एफजीडी), उप महाप्रबंधक (प्रशा.) श्री अरिजीत मजुमदार बिश शामिल हुए। तदुपरांत बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा का माल्यार्पण व पुष्पांजलि दी गई। संबोधन: समारोह में डीवीसी ईडीसीएल, डीएसटीपीएस यूनिट के सचिव श्री लिटन राय ने स्वागत भाषण दिया। श्रीमती मिता मंडल ने ओपेनिंग सॉन्ग पेश की । इसके बाद सहायक सचिव श्री आकाश दीप, डीजीएम अरिजीत मजुमदार, श्री सुधीर कुमार व्यास व श्री सुखदेव खाॅं तथा एच ओ पी श्री संचयन साहा ने समारोह को संबोधित किया। अपने संबोधन में परियोजना प्रधान श्री साहा ने सबको शुभकामनाएं दी और कहा कि बाबा साहेब भारत निर्माता थे जिन्हें भारतीय संविधान के जनक कहा जाता है।उन्होंने न केवल अस्पृश्यता की बेड़ियों के खिलाफ आवाज बुलंद की, बल्कि पूरे देश के लिए काम किया। वे महामानव थे। हमें उनके बताए हुए मार्ग पर चलते हुए अपने निगम और देश के विकास में योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम को हिंदी अधिकारी इस्माईल मियाॅं और बासुदेब चक्रबर्ती ने हिंदी व बंगला में संचालित किया। यूनिट के ज्वाइंट सेक्रेटरी श्री सोमेन मंडल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।पुरस्कार वितरण: 14 अप्रैल, 24 को आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के सभी ए, बी, सी व डी ग्रुप के प्रथम, द्वितीय व तृतीय विजेताओं यथा - सानवी घोष, आशिकी घोष, प्राप्ति गुईं, सायन कविराज, रजन्नया घोषाल, सौमी शाव, अध्ययन दास, उपासना मंडल, देबदित्या घोष, सौनक मंडल और सौमिपर्णा दे को पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा चयनित प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। मौके पर डीएसटीपीएस-डीटीपीएस के विभिन्न स्पोर्ट्स टीम के खिलाड़ियों को भी सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया।सांस्कृतिक कार्यक्रम: श्री प्रदीप कुमार, श्री सुकांता दे और श्रीमती मिता मंडल की गीत की प्रस्तुति से सभागार भाव-विभोर हो गया। नबमिका दास और डीएसटीपीएस-डीटीपीएस सांस्कृतिक नृत्य ग्रुप की छात्राओं ने नृत्य की शानदार प्रस्तुति की। पूरा मजमा उनके डांस से झूम उठा। अंत में "राष्ट्रगान" की प्रस्तुति के साथ समारोह समाप्त हो गया।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?