डीवीसी डीएसटीपीएस में हिंदी पखवाड़ा

डीवीसी डीएसटीपीएस में हिंदी पखवाड़ा

अंडाल (अमन राय ):डीवीसी, डीएसटीपीएस में राजभाषा कार्यान्वयन उप समिति के तत्वावधान में दिनांक 14 से 29 सितंबर, 2022 तक हिंदी पखवाड़ा का भव्य आयोजन किया गया। इस बीच हिंदीतर व हिंदी भाषी वर्गों के अधिकारियों व कर्मचारियों हेतु अलग-अलग मूल्यांकन के साथ मौखिक व लिखित छह राजभाषा प्रतियोगिताओं का आयोजन प्लांट परिसर में किया गया। दिनांक 29.9.22 को राजभाषा पुरस्कार वितरण व हिंदी पखवाड़ा समापन समारोह का भव्य आयोजन दिव्यज्योति भवन स्थित प्रशिक्षण हॉल में किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि श्री सुनील प्रसाद मुख्य अभियंता-। एवं परियोजना प्रधान व अध्यक्ष, राभाका उप समिति, दुइताविके, विशिष्ट अतिथि श्री मनोज कुमार ठाकुर, मुख्य अभियंता (ओ एवं एम), श्री संजय कुमार, मुख्य अभियंता (सीएस), तथा श्री शिवानंद सिंह, उप मुख्य अभियंता (यां.) ने अपने कर कमलों से विभिन्न प्रतियोगिताओं के 32 प्रतिभागियों सहित 21 कार्मिकों तथा 9 निर्णायक मंडल के सदस्यों अर्थात् कुल 62 अधिकारियों व कर्मचारियों को राजभाषा सम्मान प्रमाण-पत्र सहित पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। मौके पर परियोजना प्रधान ने कहा कि आज हिंदी राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संपर्क भाषा की अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका के साथ-साथ विज्ञान, सूचना प्रौद्योगिकी और तकनीकी क्षेत्रों में भी अपना मज़बूत कदम उठा रही है। उन्होंने हिन्दी में सभी कार्य करने की अपील की। विशिष्ट अतिथियों ने भी ने भी समारोह को संबोधित किया।

श्री राहुल कुमार, वरिष्ठ प्रभागीय अभियंता (वि.) ने स्वागत भाषण दिया। समारोह को हिंदी अधिकारी इस्माईल मियाँ ने संचालित किया तथा अंत में धन्यवाद ज्ञापित किया।सम्मानित प्रतिभागी: सस्वर हिंदी कविता पाठ के हिंदीतर भाषी वर्ग में प्रथम अभिजित सेन, कनिष्ठ अभियंता (असै.), व मलय चटर्जी, सहायक प्रबंधक (रसायन), द्वितीय श्रीमती शर्मिष्ठा सिन्हा, प्रबंधक (रसायन), तृतीय श्रीमती सयानी भौमिक, वरिष्ठ प्रभागीय अभियंता (यां.) तथा हिंदी भाषी वर्ग में प्रथम गौतम कुमार, वरिष्ठ प्रभागीय अभियंता (वि.), द्वितीय आकाश दीप, कनिष्ठ अभियंता (यां,), तृतीय प्रदीप कुमार, सहयक ग्रेड-।। तथा राजेश कुमार, वरिष्ठ प्रभागीय अभियंता (वि.), प्रशासनिक/तकनीकी शब्द लेखन में हिंदीतर वर्ग में प्रथम श्रीमती शर्मिष्ठा सिन्हा, द्वितीय श्रीमती सयानी भौमिक, तृतीय शरदिन्दु दत्ता, कार्यपालक अभियंता (वि.) तथा हिंदी वर्ग में प्रथम आकाश दीप, द्वितीय अखिलेश कुमार, वरिष्ठ प्रभागीय अभियंता (वि.), तृतीय अक्षय कुमार, उप मुख्य अभियंता (सी. व आई,), हिंदी आशुभाषण के हिंदीतर वर्ग में प्रथम अभिजित सेन, द्वितीय श्रीमती शर्मिष्ठा सिन्हा, तृतीय वासुदेव चक्रवर्ती, सहायक ग्रेड-।।, हिंदी भाषी वर्ग में प्रथम गौतम कुमार, द्वितीय सुमीत कुमार, वरिष्ठ प्रभागीय अभियंता (वि.) व आकाश दीप, तृतीय प्रदीप कुमार, केवल हिंदीतर भाषी वर्ग हेतु आयोजित हिंदी सुलेख में प्रथम सजल दे, कनिष्ठ अभियंता (असै.), द्वितीय निखिल माजी, कनिष्ठ अभियंता (यां.), तृतीय श्रीमती शर्मिष्ठा सिन्हा, केवल हिंदी भाषी वर्ग हेतु आयोजित हिंदी टिप्पण व मसौदा लेखन में प्रथम शंकर कुमार यादव, वरिष्ठ प्रभागीय अभियंता, द्वितीय सुमीत कुमार, वरिष्ठ प्रभागीय अभियंता (वि.), तृतीय श्रीमती पूनम यादव, वरिष्ठ प्रभागीय अभियंता (सी व आई) व पतरस हाँसदा, उप निदेशक (मा.सं.), हिंदीतर व हिंदी भाषी वर्गों हेतु संयुक्त रूप से आयोजित हिंदी में क्विज प्रतियोगिता में प्रथम गौतम कुमार, द्वितीय श्रीमती शर्मिष्ठा सिन्हा तथा तृतीय दो- वरिष्ठ प्रभागीय अभियंता (सी व आई) श्रीमती पूनम यादव व जितेन्द्र कुमार रजक विजेता रहे।अन्य पुरस्कार: निर्णायक मंडल के सदस्य मुख्य अभियंता (सीएस) संजय कुमार, उप मुख्य अभियंता शिवानन्द सिंह, अक्षय कुमार, शुभोमय मुखर्जी व पुलकेश चट्टोपाध्याय, अधीक्षण अभियंता परवेज आलम व अभिजीत चन्द्रा, वरिष्ठ प्रभागीय अभियंता राहुल कुमार व सुधीर कुमार को भी सम्मानित किया गया। मौके पर प्रबंधक (सी.एस.आर.) मु. शमीम अहमद को राजभाषा सांत्वना पुरस्कार के अलावा डीएसटीपीएस के अगस्त माह के श्रेष्ठ कर्मचारी के पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। अपर निदेशक (मा.सं.) श्रीमती गोपा चक्रवर्ती, अधीक्षण अभियंता (वि.) श्रीमती सन्जुलता मोहन्ती, एई मनोज मंडल, एसडीई रंजित कुमार दास, उप प्रबंधक सुखेन्दु मंडल, सुब्रत प्रामानिक, हरि शंकर कुमार हरि, देवाशीष देवनाथ, सुरजित हाजरा, फलगुनी देवानजी, अरुप राय, सुखनाथ टोप्पो, सुमित भगत, श्रीमती रुनु सरकार, जयप्रकाश सिंह, आलोक गराइ, मलय मंडल, दिनेश कुमार, बिनायक मंडल आदि को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। समारोह में परियोजना के अधिकाधिक संख्या में अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए । अंत में राष्ट्रगान की प्रस्तुति के साथ समारोह संपन्न हुआ।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0