कमिश्नरेट पुलिस द्वारा यूपीएससी की तैयारी के लिए पठन-पाठन की सामग्री दी गई

कमिश्नरेट पुलिस द्वारा यूपीएससी की तैयारी के लिए पठन-पाठन की सामग्री दी गई

आसनसोल (अमन राय):आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से आज आसनसोल के रविंद्र भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था | इस कार्यक्रम के माध्यम से आसनसोल, दुर्गापुर,कुल्टी रानीगंज के विभिन्न कॉलेजों के पुस्तकालयों को यूपीएससी के लिए पठन-पाठन की सामग्री दी गई | इसके साथ ही आसनसोल जिला पुस्तकालय को भी किताबें दी गयी | कार्यक्रम में जिला शासक एस अरुण प्रसाद,पुलिस कमिश्नर सुधीर कुमार नीलकांतम , डीसीपी ट्रेफिक आनंद राय,डीसीपी सेंट्रल डॉ कुलदीप एस एस, काजी नजरुल विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डॉ साधन चक्रवर्ती सहित विभिन्न कॉलेजो के प्रिंसिपल उपस्थित थे | इस मौके पर जिला शासक ने बताया कि पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से विद्यार्थियों को यूपीएससी की परीक्षा में सफलता के लिए कई कदम उठाए गए हैं | काजी नज़रुल इस्लाम यूनिवर्सिटी में यूपीएससी की तैयारी भी करवाई जा रही है | वही पुलिस कमिश्नर सुधीर कुमार नीलकांतम ने भी विद्यार्थियों को मोटीवेट के लिए कई अहम बाते बताई एवं कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए एसीपी देवराज दास को धन्यवाद दिया | पुलिस को उम्मीद है कि इस सहयोग से विद्यार्थियों को काफी मदद मिलेगी एवं वो अपना जीवन और बेहतर बना सकेंगे |


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0