ईसीएल के कजोड़ा क्षेत्र मे हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया होली का पर्व


अंडाल : देश भर में होली का पर्व बड़े ही धूमधाम से बनाया जा रहा है. पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्दवान शिल्पाँचल मे भी होली का त्यौहार बड़े ही शांतिपूर्ण एवं परंपरागत ढंग से मनाया जा रहा है | लोग अपने सगे संबंधी एवं रिश्तेदारों के साथ होली मनाते दिखे | इसके अलावा स्कूल,कॉलेज,सरकारी दफ्तर में भी होली का पर्व मनाया गया | इसी क्रम में ईसीएल के कजोड़ा क्षेत्र में भी होली का त्योहार पुरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रभात फेरी का आयोजन किया गया था | जिसमें स्थानीय नृत्य समूह और अधिकारियों ने परिवार के सदस्यों के साथ भाग लिया। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था जिसमें सैकड़ो लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। वही श्रीमती शाश्वती चौधरी ने मनमोहक बंगाली नृत्य प्रस्तुत किया | इस मौके पर एरिया के जनरल मैनेजर सहित तमाम अधिकारी गण उपस्थित थे |

Click Here to Visit
What's Your Reaction?