रुपनारयणपुर फाड़ी की पहल पर वन महोत्सव मनाया गया

सलानपुर(अमन राय) : आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के सलानपुर थाना के रुपनारायणपुर फाड़ी पुलिस की और से फाड़ी परिसर में वन महोत्सव बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया | इस मौके पर स्थानीय डीएवी स्कूल के छात्र छात्राए उपस्थित थे | उन्होंने ने भी पुलिस के साथ मिलकर पौधारोपण किया | इस मौके पर सलानपुर थाना के इंस्पेक्टर इंचार्ज अमित हाटी, रूपनारायणपुर फाड़ी प्रभारी मोइनुल हक सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे | इस मौके पर इंस्पेक्टर इंचार्ज अमित हाटी द्वारा पौधारोपण के विशेषताओं के बारे में बताया गया एवं ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करने के साथ-साथ उसका देखभाल करने के भी लिए हिदायत दी गयी |
Click Here to Visit
What's Your Reaction?