आसनसोल के विभिन्न दुर्गापूजा पंडालो का पुलिस कमिश्नर ने किया निरीक्षण

आसनसोल के विभिन्न दुर्गापूजा पंडालो का पुलिस कमिश्नर ने किया निरीक्षण

आसनसोल(अमन राय): आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नर सुनील कुमार चौधरी आईपीएस ने आसनसोल के विभिन्न क्लबो द्वारा आयोजित पूजा पंडालो में स्वयं जाकर पूरी विधि व्यवस्था का मोआयना किया.इस दौरान डीसीपी, एसीपी,शाहित तमाम अधिकारीगण मौजूद थे | पुलिस की ओर से विशेष रूप से ट्रैफिक व्यवस्था,पंडालो तक जाने वाले रास्ते,दर्शनार्थियों के प्रवेश एवं निकासी के मार्ग सहित सीसीटीवी कैमरा के अलावा और कई महत्वपूर्ण विषयों की ग्राउंड रियलिटी देखी गई.ज्ञात हो कि इसके पूर्व पुलिस एवं आयोजकों की महत्वपूर्ण बैठक हो चुकी है. दर्शनार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इस विषय का विशेष तौर पर ख्याल रखा गया है |


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0