MAAD का सफल अभियान शुभकामनाओं का दौर जारी

MAAD का सफल अभियान शुभकामनाओं का दौर जारी

दुर्गापुर (तारकेश्वर ):नये सूरज की रोशनी में "माउंटेनियरिंग एंड एडवेंचर एसोसिएशन दुर्गापुर (MAAD)" की विजय पताका हाथ में लेकर "शिनकुन वेस्ट" अभियान दल ने सबेरे कालका मेल से दुर्गापुर की धरती पर कदम रखा।अपने सीने में सफलता की गाथा के साथ !!*कैप्टन हैडॉक ने "तिब्बत अभियान" में पहाड़ पर चढ़ते समय *टिनटिन* से पूछा, *"क्या आप बता सकते हैं - जब अंत तक नीचे आ ही जाना है, तो लोग पहाड़ पर क्यों चढ़ते हैं?"* लाख टके का सवाल?! दरअसल - ये सभी पहाड़ी दुर्गम और खतरनाक रास्तों से जान जोखिम में डालकर चढ़ते हैं, लेकिन क्यों? जबकि इस तरह के अभियानों की सफलता अधिकतर प्रकृति देवी की कृपा पर ही निर्भर रहती है। फिर भी अज्ञात प्रकृति की पुकार, ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों का सौन्दर्य, उनके गीत हम जैसों को बार-बार पहाड़ों पर जाने को मजबुर करते हैं।असीम मंडल और जयंती चौधरी के नेतृत्व में MAAD की की टीम पवित्रो पंडित, मलय गोप, राहुल बाउरी, प्रवीण जयसवारा, सोनू कुमार भगत, रूपक दास, गजेंद्र राय ने पहाड़ी दुर्गम रास्तों को पार करते हुए इस अभियान को सफल बनाया। इस सफलता ने न केवल *MAAD* का नाम रोशन किया बल्कि दुर्गापुर के पर्वतारोहियों की नई पीढ़ी को प्रोत्साहित किया बल्कि नई राह भी दिखाई।जिनके पास असीमित साहस हो, जिन्होंने शुद्ध मन से अभियान चलाया हो, जिनकी आपसी समझ गहरी हो, जिनका नेतृत्व वरिष्ठ और अनुभवी टीम लीडरों ने किया हो- उस अभियान की सफलता पर आज सभी बहुत खुश हैं। इस अभियान के सफलता की कूंजी युवाओं की तैयारी और आत्मविश्वास है। अगली पीढ़ी तैयार है - युवाओं की लहर पर्वतारोहण में एक नया ज्वार लाये।*माउंट शिनकुन वेस्ट* अभियान दल के सभी सदस्यों का हार्दिक स्वागत और हार्दिक बधाई!! किसी भी अभियान के लिए प्रथम चरण से लेकर अभियान के पूरा होने तक बहुत सारी योजना, तैयारी और आयोजन की आवश्यकता होती है। *MAAD-* के सभी शुभचिंतकों का विशेष सहयोग, सदस्यों की ईमानदार भागीदारी, उचित तैयारी और उचित योजना ही इस सफलता की कुंजी है। सभी को अशेष धन्यवाद।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
2
dislike
1
love
6
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0