आईएसओ आईएसएमएस के आठ नए प्रमाणित लीड ऑडिटरों का अभिनंदन
आसनसोल(अमन राय):हाल ही में आईएसओ 27001: 2022 आईएसएमएस (सूचना सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली) के सीएलए (प्रमाणित लीड ऑडिटर) बनने के लिए परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले आठ अधिकारियों को टीयूवी इंडिया ग्रुप प्राइवेट लिमिटेड द्वारा जारी किए गए प्रमाण पत्र प्राप्त हुए।इस मौके पर प्रभारी निदेशक बृजेंद्र प्रताप सिंह ने प्रमाण पत्र सौंपते हुए कहा, "ये सीएलए भविष्य को अधिक सूचना सुरक्षा की दिशा में ले जाने के हमारे प्रयास में सबसे आगे हैं।"वही ईडी (वर्क्स) एमआर गुप्ता ने कहा,"एक मजबूत आईएसएमएस हमें किसी भी उल्लंघन के प्रभाव को सक्रिय रूप से सीमित करके साइबर सुरक्षा ढांचे में खामियों को दूर करने में मदद करेगा।"सीजीएम (बीई) एमई शम्सी ने कहा,"ये सीएलए इस वित्तीय वर्ष तक आईएसओ 27001:2022 आईएसएमएस प्रमाणपत्र प्राप्त करने के हमारे प्रयास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।"आठ सीएलए सीएंडआईटी से एजीएम सौरभ सिंह और अभिषेक के प्रसाद हैं ईआरपी से एजीएम विनोद कुमार,इंद्रनील रॉय और सीनियर एमजीआर हिमांशु यादव,इंस्ट्रुमेंटेशन से वरिष्ठ प्रबंधक अंकुर मल्होत्रा; कंप्यूटर एवं ऑटोमेशन से सीनियर एमजीआर सुमित अग्रवाल और टेलीकॉम से मैनेजर राजेश कुमार।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?