एनटीएस थाना द्वारा जागरूकता अभियान

एनटीएस थाना द्वारा जागरूकता अभियान

दुर्गापुर (अमन राय ):अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के अवसर पर आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की एनटीएस थाना पुलिस द्वारा एक जागरूकता रैली निकाली गई. रैली में पुलिस के अलावा आकांक्षा फाउंडेशन के सामाजिक कार्यकर्ता एवं छात्र व छात्राएं हाथों में तख्तियां लिए नशा से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में आम लोगों को अवगत कराया गया.नशे से मुक्ति के लिए समय-समय पर सरकार और स्वयं सेवी संस्थाएँ पहल करती रहती हैं। पर इसके लिए स्वयं व्यक्ति और परिवार जनों की भूमिका ज्यादा महत्त्वपूर्ण है। अभिभावकों को अक्सर सुझाव दिया जाता है कि वे अपने बच्चों पर नजर रखें और उनके नए मित्र दिखाई देने, क्षणिक उत्तेजना या चिडचिडापन होने, जेब खर्च बढने, देर रात्रि घर लौटने, थकावट, बेचैनी, ऐसी गतिविधि सामने आने से समय रहते चिकित्सकों का सलाह लें.ताकि समय रहते इस लत को जड़ से खत्म किया जा सके.


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0