कमिश्नरेट पुलिस के हत्थे चढ़ा मोबाइल  चोर शातिर

कमिश्नरेट पुलिस के हत्थे चढ़ा मोबाइल  चोर शातिर

आसनसोल (अमन राय ): आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र में पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था का प्रमाण इसी बात से लगाया जा सकता है कि जब भी क्षेत्र में अपराधी किसी घटना को अंजाम देने का प्रयास करते हैं पुलिस उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाकर ही दम लेती है.  ताजा मामला सामने आया है जमुड़िया थाना के  श्रीपुर फाड़ी ने  विक्की कुमार नोनिया को  मोबाइल चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है.  उसके पास से 42 विभिन्न कंपनियों के मोबाइल हैंडसेट भी बरामद हुए हैं.  इस घटना की जानकारी कमिश्नरेट के एसीपी दो श्रीमत बनर्जी ने  मीडिया को बताया.  उन्होंने यह भी कहा गिरफ्तार आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है.  इस मौके पर फाड़ी  प्रभारी  शेख रियाजुद्दीन मौजूद थे.  पुलिस ने बताया यह  क्षेत्र के ही एक किराए के मकान पर रहता था. उसके इस मोबाइल चोरी कांड में उसके संग एक  ट्रेंड बच्चा का पूरा सहयोग प्राप्त था.  पुलिस को इसकी  काफी दिनों से तलाश थी. पुलिस अब इसे गिरफ्तार करने के बाद इसकी कुंडली खंगाल रही है. इसके अलावा पुलिस  यह भी पता कर रही है कि इसके गैंग में और कौन-कौन से लोग शामिल है. ताकि उन्हें भी उनके सही अंजाम तक पहुंचाया जा सके.


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0