कुल्टी थाना पुलिस की फिरे पावा कार्यक्रम

आसनसोल(अमन राय) : आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नररेट की कुल्टी थाना पुलिस की ओर से "फिरे पावा" कार्यक्रम के तहत गुम हुए सैकड़ो मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को कागजात देखने के उपरांत सोपा गया | वही साइबर ठगी में चार लोगों के गबन हुए पैसे भी पुलिस द्वारा बरामद कर उन्हें सोपा गया | इस मौके पर कुल्टी एसीपी सुकांत बनर्जी कुल्टी थाना के इंस्पेक्टर कृष्णेन्दु दत्ता सहित कई अधिकारीगण उपस्थित थे | इस मौके पर उपस्थित लोगों को साइबर ठगी सहित विभिन्न विषयों पर जागरूक भी किया गया | कार्यक्रम में एसीपी सुकांत बनर्जी ने लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि अगर किसी तरह का फोन कॉल आए और ओटीपी मांगे तो उसे ना दे,इसके अलावा विभिन्न समय पर लोन देने के नाम पर फोन आता है उन फोन कॉल को भी तुरंत काट दें | पुलिस को उम्मीद है की पुलिस के इस जागरूकता कार्यक्रम से लोग जागरूक होंगे एवं ठगी के वारदातों में कमी आएगी |
Click Here to Visit
What's Your Reaction?