मंडल रेल प्रबंधक आसनसोल ने आसनसोल – गोंडा एक्सप्रेस का निरीक्षण किया
आसनसोल : श्री परमानंद शर्मा, मंडल रेल प्रबंधक, आसनसोल मंडल ने 13509/13510 आसनसोल-गोंडा-आसनसोल एक्सप्रेस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ट्रेन के शौचालयों, बेसिन में पानी के नलों की स्थिति, लिनेन, कंबल, बिछाने के चादर की साफ-सफाई, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट की स्थिति, पंखे, बत्तियों, कोचों मे वातानुकूलन, शौचालयों की साफ-सफाई, वेस्टिबल के हिस्से तथा दूसरी श्रेणी के बैठने की व्यवस्थाओं आदि का निरीक्षण किया।इस क्रम में श्री शर्मा ने विभिन्न श्रेणी के डिब्बों में यात्रियों के साथ बातचीत की तथा ट्रेन में उपलब्ध विभिन्न सुख-सुविधाओं की मदों की व्यवस्था के बारे में उनकी बातों व सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना। साथ ही, खासतौर पर कुछ ऐसे यात्रियों से भी बातचीत की, जो नियमित तौर पर इसमें यात्रा करते रहते हैं और उनसे यात्री सुख-सुविधाओं की मदों की व्यवस्था की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। इस निरीक्षण कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक/आसनसोल के साथ श्री एस. बिश्वजीत/वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर, श्री शांतनु चक्रबर्ती/वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक और श्री अजय कुमार/वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर(सा.) तथा वरिष्ठ पर्यवेक्षकगण भी शामिल थे।

Click Here to Visit
What's Your Reaction?