डीवीसी डीएसटीपीएस में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन

डीवीसी डीएसटीपीएस में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन

‘नारी का सम्मान भारतीय संस्कृति में निहित है’- सुधीर कुमार झा, मुख्य महाप्रबंधक व परियोजना प्रधान


अंडाल(अमन राय) : दुर्गापुर इस्पात ताप विद्युत केन्द्र, दाघानि में 08 मार्च, 2024 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह का भव्य आयोजन प्लांट परिसर के दिव्यज्याति भवन स्थित प्रशिक्षण हॉल में किया गया। मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रधान श्री सुधीर कुमार झा, उप महाप्रबंधक (मा.सं.) श्री अरिजीत मजुमदार, वरिष्ठ प्रबंधक (मा.सं.) श्रीमती गोपा चक्रवर्ती, एमओआईसी डॉ, डी दास, आमंत्रित अतिथि डॉ. सरबानी मंडल तथा डॉ. सैकत बायेन ने अपने कर कमलों से मंगलदीप प्रज्ज्वलित किया। दीप प्रज्ज्वलन के क्रम में प्रबंधक (वित्त) श्रीमती प्रिया कुमारी रंजन ने हिंदी रूपांतरण के साथ मंगलाचरण की प्रस्तुति की। प्रबंधक (मा.सं.) श्रीमती राशि अग्रवाल ने स्वागत भाषण दिया। आमंत्रित चिकित्सकों को हरी पौध व मेमेंटो और उत्तरीय से सम्मानित किया गया। परियोजना प्रधान श्री सुधीर कुमार झा ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामानाएँ देते हुए कहा कि नारी का सम्मान भारतीय संस्कृति में निहित है। उन्होंने इस बात पर गर्व व्यक्त किया कि नारी शक्ति जो संसार का मूल आधार है, उसके जलवा की चर्चा समस्त संसार में हो रही है और आज महिलाएँ बेहतर समाज के निर्माण में अपना अमूल्य  योगदान दे रही हैं। आमंत्रित अतिथि डॉ. सरबानी मंडल तथा डॉ. सैकत बायेन ने स्वास्थ्य पर चर्चा की तथा स्वास्थ्य को ठीक रखने के विभिन्न चिकित्सीय उपाय सांस्कृतिका कार्यक्रम के अंतर्गत प्रबंधक श्रीमती सयानी भौमिक ने सबका मन मोह लिया। प्रबंधक श्रीमती पूनम यादव ने कविता - ‘नारी आओ बोलो’ की पेशकश से सबको उद्वेलित कर दिया। प्रबंधक श्रीमती सतरूपा मुखर्जी और श्रीमती मोहना देवी ने अपनी गीत की मधुर प्रस्तुति से पूरा सदन झूम उठा। बताए। हिंदी अधिकारी मु. इस्माईल मियाँ ने ‘सत्यं, शिवम्, सुंदरम् का प्रतिमान, नारी का सम्मान, सृष्टि का उत्थान ।‘- जैसी अपनी छोटी-छोटी प्रासंगिक कविताओं की प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम को बखूबी संचालित किया। मौके पर केक काटा गया। परियोजना प्राधान श्री झा ने समस्त उपस्थित महिलाओं को उपहार प्रदान कर सम्मानित किया। अंत में डीजीएम श्री अरिजीत मजुमदार के धन्यवाद ज्ञापन से समारोह संपन्न हो गया।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0