इप्सो फूड प्राइवेट लिमिटेड मे लाखों की चोरी जांच में जुटी पुलिस 

इप्सो फूड प्राइवेट लिमिटेड मे लाखों की चोरी जांच में जुटी पुलिस 

दुर्गापुर : आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के कांकसा थाना के अंतर्गत सुनदिरा गांव के पास स्तिथ इप्सो फूड प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में बीते रात लाखों की चोरी का मामला सामने आया है | फैक्ट्री के अधिकारी ने इस मामले में थाने में शिकायत दर्ज कराया है, कि बीते रात करीब 25 से 30 अज्ञात कुछ लोगों ने कारखाने में हमला बोला एव पहले शातिरो ने उपस्थित तीनों सुरक्षा कर्मियों को अपने कब्जे में कर लिया एवं फिर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया | कारखाना के अधिकारी की ओर से एक जनरेटर,तीन मोटर,दो वेल्डिंग मशीन,हेवी ड्यूटी, दस जीआई पाइप,दो ड्रिल मशीन,छे सीसीटीवी नष्ट करने के साथ-साथ कई और सामग्री चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई है | पूरे सामग्री का मूल्य लगभग दो लाख बताया जा रहा है | सुरक्षा कर्मियों के मुताबिक चोरी के समान शातिरो ने एक ट्रक के माध्यम से ले गये | इस घटना से इलाके के लोग दहशत में है | वही पुलिस की ओर से पूरे घटना की जांच की जारी है | एवं उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही शातिरो को पकड़ लिया जाएगा |


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0