दामोदर घाटी निगम एवं दुर्गापुर ताप विद्युत केन्द्र के बिच बंधुत्व पूर्ण क्रिकेट मैच बंधुत्व पूर्ण क्रिकेट मैच ग्रैजूएट इंजीनियर ट्रेनि और डीटीपीएस डीएसटीपीएस टीम के बीच हुआ

दामोदर घाटी निगम एवं दुर्गापुर ताप विद्युत केन्द्र के बिच बंधुत्व पूर्ण क्रिकेट मैच बंधुत्व पूर्ण क्रिकेट मैच  ग्रैजूएट इंजीनियर ट्रेनि और डीटीपीएस  डीएसटीपीएस  टीम के बीच हुआ

दुर्गापुर(अमन राय) - दामोदर घाटी निगम , दुर्गापुर ताप विद्युत केन्द्र के नेताजी स्टेडियम में आज एक बंधुत्व पूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया था जिसमें ग्रैजूएट इंजीनियर ट्रेनि से डीटीपीएस + डीएसटीपीएस टीम की क्रिकेट टूर्नामेंट सम्पन्न हुई । इस टूर्नामेंट का उद्घाटन श्री मलय बल मुख्य अभियंता व परियोजना प्रधान डीटीपीएस ने द्वीप प्रज्जवलित कर इस मैच का शुभारंभ किए । तत् पश्चात डीटीपीएस उच्च विद्यालय के छात्राओं ने दोनों टीमों को तिलक लगाकर पुष्पवर्षा कर संबोधन किए । और परियोजना प्रधान महोदय ने खेल के लिए सूचना दिए । पंद्रह ओवर के क्रिकेट के खेल में पहले डीवीसी जीइटी ( ग्रैजूएट इंजीनियर ट्रेनी) ने बल्लेबाज़ी किये और 135 रन बनाकर प्रथम पारी का समापन हुई । दूसरी पारी में डीटीपीएस और डीएसटीपीएस के टीम ने इस लक्ष्य को पार करते हुए अपना जीत हासिल किए। समापन समारोह में माननीय मुख्य अभियंता व परियोजना प्रधान श्री मलय बल डीटीपीएस सुबोध कुमार झा डीएसटीपीएस ने मिलकर बिजेता टीम डीटीपीएस और डीएसटीपीएस को विनर शील्ड प्रदान किए तथा श्री एस के श्रीवास्तव डायरेक्टर एनपीटीआइ ( नैशनल बालार्क ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट ) तथा श्रीमती ए इंद्राणी असिस्टंट डायरेक्टर एनपीटीआइ संयुक्त में उपविजेता टीम जीइटी ( ग्रैजूएट इंजीनियर ट्रेनी) को रनर शील्ड प्रदान किए। मैन ऑफ़ द मैच संयुक्त रूप से दोनों टीमों के खिलाड़ी को श्री मति डॉक्टर दीपिका राय तथा मुख्या अभियंता तथा परियोजना प्रधान डीएसटीपीएस श्री सुबोध कुमार झा के धर्म पत्नी श्रीमती झा महोदया ने श्री विकाश कुमार व श्री कुशल डोले को संयुक्त रूप से प्रदान किए । दोनों टीमों में बहुत उत्साहित के साथ खेल खेला गया और दर्शकों ने भी बोहोत मज़ा लिया। प्रत्येक खिलाड़ियों को संयुक्त रूप से श्री विश्वनाथ ज़ोरदार डीजीएम डीएसटीपीएस श्री प्रसांतो धावा डीजीएम डीटीपीएस के द्वारा शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस बंधुत्व पूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन श्री अमित कुमार मोदी सीनियर डिविजनल इंजीनियर सिविल डीटीपीएस के नेतृत्व में श्री सुसानतो बोनिक, श्री मती पिंकी श्री मती मधुमिता श्री कौसिक बैनर्जी ,श्री इस्माइल मियाँ ,श्री राघबेंद्र मिश्रा , श्री शुभ्रतनु बार्मन श्री संजय रजक , पप्पू मल्लिक तथा टीम डीएसटीपीएस के सहयोग से सफल हुआ ।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
2
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0