फिटनेस के साथ जागरूकता की रेस

फिटनेस के साथ जागरूकता की रेस

दुर्गापुर न्यूज़ : औद्योगिक शहर दुर्गापुर के निवासियों के लिए स्वास्थ्य और फिटनेस का एक सुनहरा अवसर आने वाला है। लायंस क्लब ऑफ दुर्गापुर और जंक्शन मॉल के संयुक्त तत्वाधान में आगामी 8 तारीख को एक भव्य मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। इस दौड़ का मुख्य उद्देश्य न केवल शारीरिक फिटनेस है, बल्कि समाज को डायबिटीज (मधुमेह) जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करना भी है।यह इस मैराथन का तीसरा सफल संस्करण है, जो अपनी लोकप्रियता और सामाजिक संदेश के कारण शहर की पहचान बन चुका है। मैराथन का शुभारंभ सिटी सेंटर स्थित जंक्शन मॉल से होगा, जहाँ से सैकड़ों प्रतिभागी एक साथ 'स्वस्थ दुर्गापुर' का संदेश लेकर दौड़ेंगे।इस अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान DSMS ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट और खेल प्रेमियों के पसंदीदा मोहन बागान फैन क्लब ने भी अपना हाथ मिलाया है। इन संस्थाओं के जुड़ने से युवाओं और खेल प्रेमियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है.आयोजकों का कहना है कि आज की बदलती जीवनशैली में डायबिटीज एक बड़ी चुनौती बन गई है। इस मैराथन के जरिए लोगों को पैदल चलने, दौड़ने और सक्रिय जीवन जीने के लिए प्रेरित किया जाएगा। यह दौड़ निश्चित रूप से दुर्गापुर के नागरिकों के लिए स्वास्थ्य के प्रति एक नई अलख जगाने का काम करेगी। इस विषय में सिटी सेंटर के एक निजी होटल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में लायंस क्लब ऑफ दुर्गापुर के अध्यक्ष राकेश भट्टड़, जंक्शन मॉल के सीईओ अरिजीत चटर्जी, मोहनबागान फैन क्लब के अध्यक्ष सुप्रिय (श्यामल) गंगोपाध्याय, सुरेनचंद्र मॉडल हाई स्कूल के संचालक सुशांत पोद्दार, दुर्गापुर मेराथन दौड़ के आयोजक समिति के चेयरमैन बिप्लब चटर्जी सहित कई विशिष्ट व्यक्ति उपस्थित थे। आयोजकों की ओर से लायंस क्लब ऑफ दुर्गापुर के अध्यक्ष राकेश भट्टड़ ने बताया कि दुर्गापुर को प्रदूषणमुक्त पर्यावरण और डायबिटीज के बारे में आम लोगों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से इस दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। 8 फरवरी को सुबह जंक्शन मॉल के सामने से तीसरे वर्ष की इस मेराथन दौड़ का शुभारंभ होगा। पुरुष और महिला मिलाकर कुल एक हजार प्रतिभागियों के इस दौड़ में भाग लेने की व्यवस्था की गई है।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0